गले में खराश होने का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:50

गले में संक्रमण के कारण-

सर्दी और वायरल संक्रमण के कारण गले में इंफेक्शन हो सकता है। इसमें गले में खराश, दर्द, सूजन और बुखार की समस्या हो सकती है। बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी गले में इंफेक्शन हो सकता है। इस कारण स्ट्रेप थ्रोट की समस्या हो सकती है और गले व टॉन्सिल में संक्रमण हो सकता है।

गले में खराश के कारण (Causes Of Sore Throat In Hindi)

गले में खराश कई कारणों से होता है। लेकिन इसके मुख्य कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:

गले में खराश के सामान्य कारणों में वायरल संक्रमण, सर्दी और फ्लू शामिल हैं
गले को प्रभावित करने वाली एलर्जी गले में खराश का कारण बन सकती है
गले में ट्यूमर होने पर गले में खराश की शिकायत पैदा हो सकती है
आस-पास का शुष्क वातावरण के कारण गले में खराश हो सकती है
कई बार गर्दन में चोट लगने से गले में दर्द होता है
टॉन्सिलाइटिस के कारण गले में खराश, दर्द और सूजन की समस्या पैदा हो सकती है
शराब या सिगरेट से गले में खराश हो सकती है
जीवाण्विक संक्रमण का नाम भी गले में खराश के कारणों शामिल है
गले में खराश के प्रमुख कारणों में जीईआरडी या एसिड रिफ्लक्स रोग शामिल हैं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info